तेंदुकोना : खेत में क्यों खाद छिड़क रहा है कहकर अश्लील गाली ग... - CG Sandesh

तेंदुकोना : खेत में क्यों खाद छिड़क रहा है कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी

तेंदुकोना थाना के बुन्देली चौकी क्षेत्र के ग्राम नदी चरौदा में अपने खेते में खाद डाल रहे एक व्यक्ति से खेत में क्यों खाद छिड़क रहा है कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम अट्ठारहगुडी थाना पिथौरा निवासी परसराम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह वर्त्तमान में नदी चरौदा चौकी बुन्देली थाना तेन्दुकोना में रहता है तथा कृषि का काम करता है.

परसराम ने बताया कि वर्ष 2023 में ग्राम नदी चरौदा की सेतबाई निषाद पति स्व. मन्नुराम निषाद से उसके खसरा भुमि नंबर 810/1 रकबा 0.32 हे. भूमि को खरीदी किया था तथा रजिस्ट्री भी कराया है.

परसराम ने बताया कि उक्त खसरा भूमि पर वह इस वर्ष धान फसल का खेती किया है तथा 29 जुलाई 2024 को धान फसल बड़ा होने से खाद डालने के लिये मजदूर जोहन पटेल के साथ सुबह 10 बजे खेत गया था. और खसरा भूमि नंबर 810/1 में खाद का छिड़काव कर रहा था.

परसराम ने बताया कि करीबन 10:30 बजे ग्राम चरौदा का ईच्छाराम निषाद उसके पास आया और खेत में क्यों खाद छिड़क रहा है कहकर उसके साथ अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी चमकी दिया. तथा कुछ देर बाद ईच्छाराम के दोनों पुत्र मनबोध निषाद एवं खामसिंग भी वहां पर आकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये.

वहीं मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें