अब अंबिकापुर-बिलासपुर-रायपुर के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवा... - CG Sandesh

अब अंबिकापुर-बिलासपुर-रायपुर के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवाएं,चलेंगी 72 सीटर विमान का होगा संचालन

रायपुर। उड़े देश का आम नागरिक ‘उड़ान’ योजना के तहत जल्द ही अम्बिकापुर से बिलासपुर एवं रायपुर को जोड़ने वाली उड़ानें शुरू होंगी. उड़ान 4.2 के अंतर्गत अम्बिकापुर-बिलासपुर- अम्बिकापुर एवं अम्बिकापुर-रायपुर अम्बिकापुर मार्ग में उड़ानों का संचालन मेसर्स ‘फ्लाय बिग’ को अवार्ड किया गया है. कंपनी इस सेक्टर में 19 सीटर विमान का संचालन करेगी. राज्य सरकार के स्वामित्व वाले अम्बिकापुर एयरपोर्ट को मार्च से ही थ्री सी वीएफआर लाइसेंस मिला है. इसके तहत वहां से दिन में ही 72 सीटर विमान का संचालन किया जा सकता है. कंपनी ने अभी उड़ान का शेड्यूल जारी नहीं किया है. शेड्यूल के एप्रूवल के बाद ही उड़ानों का संचालन शुरू होगा.



बता दें कि प्रदेश में रायपुर के बाद जगदलपुर एवं बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है. आरसीएस योजना के तहत उड़ानें शुरू होने के बाद अम्बिकापुर प्रदेश का चौथा एयरपोर्ट होगा जहां से हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें