Crime : बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी चढ़े पु... - CG Sandesh

Crime : बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 रायपुर। रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि अनुपम नगर के पास कुछ लोग दोपहिया वाहनों की अवैध बिक्री करने की योजना बना रहे हैं।

 सूचना के आधार पर पुलिस के टीम मौके पद दबिश देकर आरोपी सूरज यादव 24 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरदहा, पवन साहू 23 वर्ष निवासी नरदहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रकाश यादव उर्फ राजा 24 वर्ष निवासी ग्राम नरदहा भाटापारा, दुर्गेश कुमार साहू 23 वर्ष निवासी ग्राम दनिया थाना गण्डई, हितेन्द्र कुमार साहू 23 वर्ष निवासी ग्राम नवांगाव खुर्द, थाना परपोडी, किशन यादव 20 वर्ष निवासी भाटापारा नरदहा को गिरफ्तार किया है।
 


चोरी की तकनीक-
आरोपी दोपहिया वाहनों के हैंडल लॉक को पैर से तोड़कर और स्वीच वायर को डायरेक्ट करके बाइक चोरी करते थे। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने कबूल किया कि वे चोरी की गई बाइक को दुर्गेश कुमार साहू, हितेन्द्र कुमार साहू, और किशन यादव को बेचते थे। आरोपियों ने चोरी की बाइक की पहचान छुपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट बदलकर और वाहनों को मोडिफाई कर दिया करते थे।
 
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 22 चोरी की गई बाइक और एक दोपहिया वाहन का इंजन, कुल मिलाकर लगभग 16 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें