छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी, IMD ने... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी, IMD ने की नई भविष्यवाणी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर। देश के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश शुरू है। मौसम की ऐजेंसी स्काई मेट वेदर ने अगले 24 घंटो के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंधी तूफान और गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।



मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भर में मानसून सक्रिय है। उत्तरी छत्तीसगढ़ व आसपास क्षेत्र में स्थित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक विस्तारित है। लिहाजा मंगलवार को भी जिले में कुछ स्थानों में गरज-चमक केे साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही मुंगेली, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, बस्तर, कोंडागावं में बारिश को यलो अलर्ट जारी किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें