CG : भारी बारिश के चलते केलो डैम के 4 गेट खोले जा रहे, चक्रप... - CG Sandesh

CG : भारी बारिश के चलते केलो डैम के 4 गेट खोले जा रहे, चक्रपथ में जलस्तर बढऩे की संभावना

मरीन ड्राइव और चक्रपथ से आवाजाही के दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील, सतह पर पानी हो तो वहां से आवागमन न करने की सलाह

पानी का बहाव तेज, लोगों से नदी में नहाने या किसी अन्य प्रयोजन से नहीं उतरने की अपील

बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते केलो डैम से जल निकासी के लिए 4 गेट खोले जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ईई केलो परियोजना श्री मनीष गुप्ता ने बताया कि केलो के 4 गेट 25-25 सेमी खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केलो डैम से छोड़ा जा रहा पानी नदी के रास्ते निकल जायेगा हालांकि पानी के बहाव के चलते मरीन ड्राइव और चक्रपथ और नदी से लगे मार्गों में पानी भरने की संभावना हो सकती है।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम आयुक्त, एसडीएम रायगढ़ और नगर पुलिस अधीक्षक को जरूरी ऐहतियाती इंतजाम करने के लिए निर्देश किया है। उन्होंने लोगों से मरीन ड्राइव और चक्रपथ से आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने और सतह पर पानी आने पर वहां से आवागमन न करने की अपील की है। इसके साथ ही पानी के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नहाने या किसी अन्य प्रयोजन से नदी में नहीं उतरने की भी अपील लोगों से की गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें