बागबाहरा : दो परिवार के बीच हुई मारपीट, गाली गलौच, दोनों ने दर्ज कराई एफआईआर.
बागबाहरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 फुलवारीपारा में दो परिवार के बीच मारपीट गाली गलौच होने से दोनों पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है.
वार्ड क्रमांक 14 बागबाहरा निवासी देवानंद नायक ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई 2024 को सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे बीच जब वह अपने घर में खाना खा रहा था उसी समय एक महिला आई और बोली बात करना है. जिसपर देवानंद नायक घर से बाहर निकल गया तब देखा वहां पर भीम राजपूत उसे को गंदा गंदा गाली गलौच कर मारने की धमकी दे रहा था. तब देवानंद उसके पास गया और क्यों गाली दे रहा है बोला तो भीम आज तू बच के नही रहेगा तेरे को मार के रहेगें कहने लगा. और भीम राजपूत ने देवानंद को एक झापड मार दिया तथा उसकी पत्नी सुनिता, बहन भी उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये
जबकि उसी वार्ड की निवास्सी रामहीन पति भीम राजपूत ने बताया कि 31 जुलाई 2024 को सुबह करीब 10:30 बजे वह दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी, तभी गली में विक्की नायक और उसकी पत्नी आरती नायक रात को हुए लड़ाई झगड़ा की बात को लेकर उसे गंदा गंदा गाली बककर मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया और गिट्टी में धकेल दिए, जिसे देखकर रामहीन का पति भीम राजपूत और डेढ सास दीपा राव आयी तो उसे भी विक्की नायक मारपीट कर दिया.
मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.