बागबाहरा : घर के सामने आकर महिला को दी अशोभित गालियां, मना क... - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के सामने आकर महिला को दी अशोभित गालियां, मना किया तो मारने दौड़ाया.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम चारभाठा में खाना बनाने की तैयारी कर रही एक महिला के घर के सामने आकर दो व्यक्ति मां बहन की गंदी गंदी अशोभित गालियां देने लगे. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

गंगेश्वरी ब्रम्हदेव पति मनोज ने बताया कि जब वह अपने घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी तभी गांव का निवासी प्रेमलाल पिता पुनितराम एवं प्रीतम कुमार पिता प्रेमलाल धृतलहरे उसके घर के सामने आकर गंदी गंदी अशोभित गालियां देने लगे, दोनों शराब के नशे में धुत्त थे और गाली गलौच कर रहे थे.

इसपर जब महिला ने मना किया गया तो दोनो के द्वारा उसे मारने के लिए दौड़ाया गया, जहाँ से महिला जान बचाकर भागी और अपने पति के आने पर पूरी घटना की जानकारी दी.

मामले में पुलिस ने आरोपीगण प्रेमलाल धृतलहरे एवं प्रितम कुमार धृतलहरे का कृत्य अपराध धारा 296, 351(2), 3(5) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें