सरायपाली : पण्डषरीपानी से महुआ शराब जब्त. - CG Sandesh

सरायपाली : पण्डषरीपानी से महुआ शराब जब्त.

सरायपाली पुलिस ने 31 जुलाई 2024 को मुखबिर की सुचना पर  ग्राम पण्डषरीपानी में एक व्यक्ति से 3 लीटर महुआ शराब जब्त कर कार्यवाही किया है.    

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि डंकेश चौहान के ठेला के पास ग्राम पण्डषरीपानी में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है. जिसपर पुलिस ने डंकेश चौहान के ठेला के पास ग्राम पण्डौरीपानी में जाकर पुछताछ किया तो डंकेश चौहान पिता वासुदेव चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी पण्डारीपानी अपने पास एक नीला कलर का जरीकेन में 3 लीटर महुआ शराब होना बताया.  

जिसपर पुलिस ने आरोपी से एक नीला कलर का जरीकेन में 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें