कोमाखान : पिकअप कि ठोकर से बाइक क्षतिग्रस्त... बाइक सवार पर ... - CG Sandesh

कोमाखान : पिकअप कि ठोकर से बाइक क्षतिग्रस्त... बाइक सवार पर मारपीट का आरोप, काउंटर केस दर्ज

कोमाखान थाना क्षेत्र में छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे पिकअप सवार और बाइक चालक ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बाइक सवार का आरोप है कि पिकअप कि ठोकर से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं पिकअप सवार ने बाइक चालक पर मारपीट का आरोप लगाया है.

ग्राम कौडियापारा पिलउपाली निवासी मीलूराम बरिहा ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को वह पिकअप वाहन क्रं. CG 06 GB 9531 से ग्राम पलसीपानी उसकी भतीजी के यहां छट्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने रिश्तेदार एवं अन्य लोगों साथ गया था. छट्ठी कार्यक्रम होने के बाद वापस पिकअप वाहन से अपने घर आ रहे थे. रास्ते में भलेसर मोड़ के पास ग्राम धौराभांठा रोड़ में सामने चल रहे मोटरसायकल सुपर एक्सल का चालक बीच रोड में मोटर सायकल चला रहा था, पिकअप के ड्रायवर द्वारा हॉर्न बजाने पर मोटरसायकल चालक ने गाली गलौज की. पिकअप वाले साईड से होते हुए आगे निकल गये.

पिकअप वाले जैसे ही बाजार चौक कोमाखान के पास पहुंचे थे. तभी वही मोटरसायकल सुपर एक्सल का चालक पिकअप वाहन को रोककर अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट से मीलूराम को चोट लगी है. उक्त मोटरसाकल चालक का नाम आसपास के लोगों को पूछने से पता चला कि ग्राम कोमाखान का लोकेश धीवर है. घटना को मीलूराम के साथ छट्ठी कार्यक्रम में गये हीरालाल यादव, गिलेश बरिहा, देवराज यादव देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं.

वहीं ग्राम कोमाखान निवासी चिंताराम ऊर्फ लोकेश धीवर ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को वह अपने मोटरसायकल क्रं. CG 06 GS 5936 से निजी काम ग्राम भलेसर से अपने घर वार्ड नं 07 कोमाखान जा रहा था. जैसे ही भलेसर मोड के पास ग्राम धौंराभांठा के पास शाम करीबन 05:30 बजे पहुंचा था तभी पीछे से आ रही पिकअप वाहन क्रं. CG 06 GB 9531 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते लाकर चिंताराम के मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे चिंताराम मोटरसायकल सहित खेत में गिर गया. एक्सीडेंट से चिंताराम कि मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गई. घटना को रास्ते से जा रहे चिंताराम के दोस्त मनोज कुमार विश्वकर्मा एवं नारायण यादव देखे हैं.

पुलिस ने मामले कि शिकायत के बाद आरोपी लोकेश धीवर के खिलाफ 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS तथा पिकअप वाहन क्र. CG 06 GB 9531 के चालक के खिलाफ 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें