
बसना : उद्यान विस्तार अधिकारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने उपेन्द्र नाग
छत्तीसगढ़ ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी संघ की प्रांतीय बैठक इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित की गयी। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष रविश कुमार साहू ने प्रांतीय संघ को मजबूत बनाए रखने प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी समिति को भंग कर प्रदेश स्तरीय ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिसमें बसना विकासखंड के उद्यान विस्तार अधिकारी उपेन्द्र नाग को प्रांतीय उपाध्यक्ष पद हेतु सर्व सहमति से निर्वाचन किया गया।
जबकि प्रांतीय अध्यक्ष पद हेतु रविश कुमार साहू दुर्ग, उपाध्यक्ष पद हेतु उपेन्द्र नाग महासमुंद, अंकित गुप्ता जगदलपुर सचिव आयुष मिश्रा सूरजपुर, संयुक्त सचिव बालकृष्ण राठौर बलौदाबाजार, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुर्रे कांकेर कार्यकारणी सदस्य में मुकेश कुमार साहू गरियाबंद, अनिल महिलांग बालोद, दीपेश सिन्हा कवर्धा, थानेन्द्र कोगा कांकेर, त्रिलेश साहू बेमेतरा और सलाहकार शिशिर ठाकुर बेमेतरा एवं दीपक कुर्रे रायपुर संरक्षक पद हेतु राकेश सेन्द्रे बिलासपुर सर्व सहमति से निर्वाचित किया गया।