साइबर ठगों ने छत्‍तीसगढ़ की IAS अफसर के नाम पर बनाया फेक वाट... - CG Sandesh

साइबर ठगों ने छत्‍तीसगढ़ की IAS अफसर के नाम पर बनाया फेक वाट्सएप, कलेक्टरों को मैसेज भेजकर मांगे पैसे

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आईएएस रीना बाबा साहब कंगाले का फेक वाट्सएप तैयार कर छत्‍तीसगढ़ के कई कलेक्टरों को साइबर ठगों ने मैसेज भेजे हैं। इसी तरह का मैसेज सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर के नाम से भी भेजा गया है। इसकी शिकायत साइबर सेल में की गई है।

प्रदेश के कई आईएएस और आईपीएस अफसरों की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेंजर में मैसेज भेजकर रुपयों की मांग और ठगी की कोशिश के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई अफसरों ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी।

 


अब साइबर ठगों ने इससे एक कदम आगे बढ़कर वाट्सएप क्लोन तैयार करने और डीपी लगाकर फेक वाट्सएप नंबर से मैसेज करने जैसे ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आज प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले का फोटो लगाकर फेक वाट्सएप नंबर से प्रदेश के कई आईएएस अधिकारियों को मैसेज भेजे गए। हालांकि जिस नंबर से मैसेज आए, उसमें सिर्फ रीना बाबासाहेब कंगाले का डीपी में फोटो लगा था। यह उनका अधिकृत नंबर नहीं था।

साथ ही जिस सीरीज से नंबर की शुरुआत हुई थी, वह छत्तीसगढ़ में चलता नहीं है, इसलिए अधिकारी सतर्क हो गए थे। सात से आठ जिलों के कलेक्टरों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब को फोन कर इसकी सूचना दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कलेक्टरों को सतर्क रहने समझाया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें