23 सितंबर से शुरू होगी रायपुर से हैदराबाद के लिए नई हवाई सेव... - CG Sandesh

23 सितंबर से शुरू होगी रायपुर से हैदराबाद के लिए नई हवाई सेवा ,जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर। हवाई यात्रियों को नई उड़ानों की सौगात मिलनी शुरू हो गई है। इसके तहत इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह नई उड़ान 23 सितंबर से शुरू होगी। इसके साथ ही रायपुर से प्रयागराज के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस की नानस्‍टॉप फ्लाइट 16 अगस्त से शुरू हो रही है।

विमानन अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 6263 हैदराबाद से रायपुर के लिए दोपहर 2.20 बजे बजे उड़ान भरेगी और 3.56 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6327 रायपुर से हैदराबाद के लिए शाम 4.25 बजे उड़ान भरेगी और 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।


ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि त्योहारी सीजन में और भी कई शहरों के लिए रायपुर से उड़ान शुरू हो सकती है। इनमें सबसे पहले रायपुर से जयपुर उड़ान और रायपुर से राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। इन दिनों रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते वहां नई से नई सुविधाएं भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 7302 रायपुर से प्रयागराज के लिए दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7371 प्रयागराज से रायपुर दोपहर 1.50 बजे उड़ान भरेगी और 3.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें