Bilaspur: जिला शिक्षा अधिकारी के घर ACB का छापा, भारी बारिश ... - CG Sandesh

Bilaspur: जिला शिक्षा अधिकारी के घर ACB का छापा, भारी बारिश के बीच कई ठिकानों पर टीम ने दी दबिश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की एसीबी की टीम ने आज सुबह-सुबह भारी बारिश के बीच जिला शिक्षा अधिकारी के घर छापा मारा है। एसीबी का यह छापा बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के घर पड़ा है। सूत्रों की माने तो टीम ने तड़के सुबह-सुबह 5:45 में साहू के घर दबिश दी है। इसके अलावा कवर्धा स्थित उनके घर पर भी टीम पहुंची है।



बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने इस कार्यवाही में पुलिस की मदद नहीं ली है। जिसके चलते किसी को भी इसके बारे में पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है की टीम ने तड़के उनके घर पर रेड मारी है। उस दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे। बताया जा रहा है कि टीआर साहू के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने आज दबिश दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें