रायपुर पहुंचते ही नितिन नबीन का कांग्रेस पर हमला : बोले - 'च... - CG Sandesh

रायपुर पहुंचते ही नितिन नबीन का कांग्रेस पर हमला : बोले - 'चुनाव जीतने के लिए काम भी करना पड़ता है'

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचे। वे अगले दो दिनों तक विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। रायपुर पहुंचते ही नितिन नबीन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ जीत की उम्मीद करती है, जबकि चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ काम भी करना पड़ता है।

नितिन नबीन ने कहा - “भाजपा संगठन साल भर काम करता है”

नितिन नबीन ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, "भाजपा संगठन साल भर काम करता है। आज पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक होगी। वृक्षारोपण, मंडल समरसता दिवस, झंडा अभियान जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यसमिति समेत विभिन्न विषयों पर समीक्षा की जाएगी।" नबीन ने कहा कि, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर पूरा ध्यान रहेगा।



नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में लगे हैं कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह से तैयार है। हमारे कार्यकर्ता भी पूरी लगन से इसकी तैयारी कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को सफलता मिलेगी। इस बीच रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के दावे पर प्रदेश प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि राजनांदगांव में भी कांग्रेस के लोग आशान्वित थे। हर जगह कांग्रेस की उम्मीदें हमेशा रहती हैं। चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ काम करना चाहिए।

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर नितिन नबीन बोले कि कृपया हमें समय दीजिए, हर मामले में समय पर निर्णय होते हैं। विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ता विजयी हुए। समय आने पर निगम-मंडल को लेकर भी निर्णय होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें