महासमुंद : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित
महासमुंद : आयुक्त, आदिम जाति तथा अनु०जाति विकास विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय,अशासकीय महाविद्यालय, मेडिकल, कृषि, वेटनरी, पॉलीटेक्निक कालेज, आई.टी.आई, नर्सिंग, डी.एड. एवं बी.एड. आदि जिनमें अध्ययनरत् अनु०जनजाति, अनु. जनजाति एवं अन्यपिछड़ावर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी जिन्होने संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था व पाठ्यक्रम दोनो परिवर्तन तथा पाठ्यक्रम का वर्ष परिवर्तन के लिए आवेदन प्रस्तुत किये थे, उनके आवेदनों का शासन द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इन छात्रों को 05 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन पूर्ण कर अध्ययनरत् संस्था मे जमा कराते हुए छात्रवृत्ति स्वीकृत करे। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जावेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नही करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे।