नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू, इस तारीख तक... - CG Sandesh

नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, देखिए पूरी डिटेल

 रायपुर। अगर आप भी अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। दरअसल नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अनुसार 16 सितंबर तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर सत्र 2025-26 में एडमिशन होगा। परीक्षा के लिए छात्रों को केवल एक बार आवेदन करना होगा।

 


यदि किसी छात्र ने पिछले साल प्रवेश के लिए आवेदन किया है, तो उनके आवेदन को निरस्त हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक नवोदय विद्यालय क्लास-6 में प्रवेश के लिए जिले की 75 फीसदी सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि अन्य सीटें ग्रामीण और शहरी दोनों के लिए हैं। अधिक जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक है। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश ऑनलाइन आयोजित किए जाते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in और cbseitms.nic.in से प्रवेश फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें