Aiims में अब आसान होगा दिल की बीमारी का इलाज, मरीजों को आज स... - CG Sandesh

Aiims में अब आसान होगा दिल की बीमारी का इलाज, मरीजों को आज से मिलेगी एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब की सुविधा

 रायपुर:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Aiims Raipur) में 4 अगस्त को आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव आ रहे हैं. इस दौरान वे एम्स के दूसरे एडवांस्ड कैथलैब का उद्घाटन करेंगे. इस लैब के शुरू होने से मरीजों के साथ ही डीएम कॉर्डियोलॉजी के चिकित्सा छात्रों को ट्रेनिंग में सुविधा मिलेगी. इसके अलावा मंत्री ट्रॉमा व आपातकालीन विभाग का भी अवलोकन करेंगे. एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटायर्ड) ने बताया कि राज्यमंत्री के दौरे को देखते हुए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

वे यहां दोपहर 3 बजे आएंगे. अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के अलावा वे चिकित्सा विद्यार्थियों की सुविधाओं आदि के लिए चर्चा करेंगे. श्री जिंदल ने कहा कि एम्स के हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) विभाग में अब तक एक कैथलैब में ही मरीजों को एंजियोग्रॉफी व एंजियोप्लास्टी आदि की सुविधा मिलती थी. इमरजेंसी को छोड़ दें, तो यहां हर सप्ताह लगभग 25 से 30 एंजियो होते हैं. अब नये एडवांस्ड कैथलैब की सुविधा उपलब्ध होने से इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी. इस कैथलैब की तैयारी पिछले दो साल से चल रही थी. कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सत्यजीत सिंह ने कहा कि इस लैब में रेडिएशन एक्सपोजर पर अच्छा काम हुआ है. इससे मरीजों के साथ ही चिकित्सकों पर भी रेडिएशन का खतरा अपेक्षाकृत कम रहेगा.



मशीन में होगी ये एडवांस्ड सुविधा

कार्डियक कैथलैब में आधुनिक कोरोनरी थ्रीडी ओसीटी के अलावा आईएफआर, एफएफआर के साथ ही थ्रीडी टाकली रिक्रिएट सॉफ्टवेयर की सुविधा भी रहेगी. एम्स में इससे पहले के कैथलेब भी आधुनिक हैं. अभी दूसरे लैब में हृदयरोग में आ रही नई चुनौतियों का सामना करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें