बागबाहरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की मौत. - CG Sandesh

बागबाहरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की मौत.

बागबाहरा बस स्टैण्ड के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से घर से चौखट लेने आये बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2024 को शिवाराम पिता बालमुकुन्द उम्र 70 वर्ष निवासी आमगांव थाना बागबाहरा सुबह घर से अपने मोटर सायकल TVS एक्सल क्रमांक CG 06 GP 2723 में चौखट खरीदने बागबाहरा आये थे, जहाँ सुबह करीबन 09:30 बजे बस स्टैण्ड के पास अज्ञात वाहन द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर शिवाराम के वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे शिवाराम को चोट आने पर सीएचसी बागबाहरा प्राथमिक उपचार पश्चात आमगांव घर ले गये जहां एक- दो घण्टे बाद शिवाराम बेहोश होने से एम्बुलेंस के माध्यम से चण्डी अस्पताल बागबाहरा लाये जहां डाक्टर द्वारा सीटी स्कैन हेतु महासमुंद ले जाने बोले,  सीटी स्कैन बाद डाक्टर से फोन में बातचीत कर उपचार हेतु रायपुर नवकार हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराये, जहाँ पैसे के अभाव के कारण दिनांक 20 मार्च 024  को डी.के.एस. सुपरस्पेशिलिटी हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराये और उपचार दौरान 22 मार्च 2024 को शिवाराम की मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने सम्पूर्ण मर्ग जांच पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304 (ए) भादिव का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें