बागबाहरा : चाय की दूकान के पास मोटरसायकल रखकर गया रायपुर, वा... - CG Sandesh

बागबाहरा : चाय की दूकान के पास मोटरसायकल रखकर गया रायपुर, वापस आते तक हुई चोरी.

बागबाहरा के पुराना नगर पालिका के बगल में एक चाय की दूकान के पास मोटरसायकल रखकर रायपुर गए व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी हो गई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम गोयनाबाहरा थाना कोमाखान निवसी शैलेश वेदव्यास ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई 2024 को दोपहर 2 बजे वह पुराना नगर पालिका बागबाहरा के बाजू साहू चाय दुकान के पास अपनी मोटरसायकल खड़ी कर काम से अपने दोस्त कुबेर साहू के साथ रायपुर चला गया था. इसके बाद जब 31 जुलाई 2024 को रात्रि करीबन 00:45 बजे रायपुर से वापस आये तो देखा कि पुराना नगर पालिका के बाजू साहू चाय दुकान के पास बागबाहरा में उसकी बजाज पल्सर 150 मो. सा. क्र.CG 13 AT 8056 कीमती करीबन 50000 रूपये वहां पर नही था, जिसका आसपास पता तलाश करने पर कही नही मिला कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जा चूका था.

मामले में पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें