महासमुंद : श्रावण मास के तृतीय सोमवार को महारुद्राभिषेक में शामिल हुए प्रदेश संगठन मंत्री
महासमुंद। नगर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा कराए जा रहे श्रावण मास में एक माह के महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में तृतीय सोमवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय शामिल हुए। उनके साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित पूजा में सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व नगर के गणमान्य नागरिक भी महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। इससे पहले पवन कुमार साय का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ और उपस्थित विधायक व भाजपाजनों ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 8 वर्षों से महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इस सोमवार श्रावण का तीसरा सोमवार था, जिसमें पूजन के बाद रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। तीसरे सोमवार के महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। फिर महादेव की आरती और प्रसाद वितरण हुआ। वहीं इस सोमवार रुद्राक्ष वितरण भी किया गया।
हर साल नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु गण पूजा में शामिल होते हैं। इस बार श्रावण मास 22 जुलाई से प्रारंभ हुआ है। उसी दिन से ही महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ है, जो कि 19 अगस्त तक चलेगी। प्रतिदिन सुबह वेदी पूजा, महामृतुंज्य जाप व महारुद्राभिषेक होता है। इसके पश्चात् मानस मंडली द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी जाती है। शाम में हवन-पूजन कार्यक्रम होता है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण पूनम चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, शंकर अग्रवाल, संजय शर्मा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, अनिता रावटे, सतपाल सिंह पाली, रमेश साहू, प्रकाश शर्मा, प्रदीप चंद्राकर, झनक लाल साहू, येतराम साहू, सुधा साहू, बंटी शर्मा, कौशल्या बंसल, पवन पटेल, देवीचंद राठी, मीना वर्मा, महेंद्र जैन, मनीष शर्मा, हरवंश सिंह, हनीश बग्गा, राहुल चंद्राकर, गोपाल वर्मा, शुभ्रा शर्मा, सोनाधर सोनवानी, आनंद साहू, अभिषेक पांडे, आकाश पांडे सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।