छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के आएंगे अच्छे दिन, साय सरका... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के आएंगे अच्छे दिन, साय सरकार देंगे स्‍वतंत्रा दिवस पर दोहरी खुशियां

रायपुर। इस बार स्वतंत्रता दिवस छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आ सकता है। बतौर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री न सिर्फ प्रदेश की जनता को बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दे सकते हैं। खबर है कि, मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकते हैं।



बता दें कि,राज्य के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 46 प्रतिशत डीए मिल रहा है। कर्मचारी इसमें 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों की ओर से सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जल्द जारी करने का आश्वासन दिया था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 15 अगस्त को इसकी घोषणा कर सकते हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें