बागबाहरा : अलग-अलग तीन मामलों में अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार
बागबाहरा थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
प्रकरण 01 : पुलिस ने 30 जुलाई को मुखबिर सूचना पर शराब दुकान बागबाहरा से सुनसुनिया गांव जाने मार्ग में किशन मानिकपुरी पिता स्व. मनोहर दास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में भरा 35 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला शराब 6.300 लीटर कीमती 3150रूपये को जप्त किया।
प्रकरण 02 : 31 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर सिलाबडेरा, शराब भट्टी पहुंच मार्ग बागबाहरा में चेतन ठाकुर पिता उत्तर ठाकुर उम्र 30 वर्ष साकिन कल्याणपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से 01एक प्लास्टिक बोरी में 48 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 4320 रूपये 02 अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग की T.V.S. ज्युपिटर क्रमांक CG 06 GY 4094 कीमती करीबन 50000 रूपये कुल शराब, मोटरसायल कीमती 54320 रूपये को जप्त किया गया।
प्रकरण 03 : 02 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर देशी शराब भट्टी के पास सोनदादर रोड बागबाहरा में देवराज ताण्डी पिता सुराघुट ऊर्फ सुशांत ताण्डी उम्र 19 साल साकिन नुआगांव थाना कोमना जिला नुआपाडा उडिसा हाल वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से 01एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में 29 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.220 लीटर कीमती करीबन 2610 रूपये 02 परिवहन में प्रयुक्त एक काला रंग की स्प्लेण्डर मोटर सायकल बिना नम्बर वाली पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 15000 रूपये कुल शराब, मोटर सायकल जुमला कीमती 17610 रूपये को जप्त किया गया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस के द्वारा की गई।