कूनो नेशनल पार्क में छाया मातम, चीता गामिनी के एक और शावक की... - CG Sandesh

कूनो नेशनल पार्क में छाया मातम, चीता गामिनी के एक और शावक की मौत

मध्य प्रदेश की कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां चीता के कुनबे को बढ़ाने के लिए लाई गई मादा गामिनी के एक शावक की मौत हो गई। चीते के शावक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बताया जा रहा है कि वह फैक्चर हो गया था, इसके बाद डॉक्टर की टीम उसका इलाज कर रही थी। कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।



बता दें कि, 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने कूनो नेशनल पार्क में शावकों को जन्म दिया था। जिसके बाद कुनबा बढ़ने की खुशी हर किसी ने मनाई थी। शावकों के जन्म के बाद 4 जून को भीषण गर्मी की वजह से एक शावक की मौत हो गई थी। वहीं अब दूसरे शावक की मौत हुई है। कूनो नेशनल पार्क में बात करें तो अभी तक कुल 12 चीतों की मौत हो चुकी है। जिसमें सात चीते और 5 शावक शामिल हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें