तेंदूकोना : मोटर सायकल को ठीक से चलाओ कहने पर की मारपीट - CG Sandesh

तेंदूकोना : मोटर सायकल को ठीक से चलाओ कहने पर की मारपीट

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्दा हाई स्कूल के सामने कट मारते हुए बाइक चला रहे व्यक्ति को मोटर सायकल को ठीक से चलाओ कहने पर मारपीट की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम चुर्रूपाली निवासी टुकेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त को वह अपने चचेरे भैया रामकुमार के साथ केक खरीदने के लिये मोटर सायकल से ग्राम कोल्दा जाने निकला था. करीबन दोपहर 2 बजे ग्राम कोल्दा के शासकीय हाई स्कूल के पास पहुंचे थे उसी समय देवसिंग गेन्ड्रे अपनी मोटर सायकल को चलाते हुए पास से कट मारने से टुकेश्वर ने मोटर सायकल को ठीक से चलाओ बोला तो देवसिंग गेन्ड्रे मोटर सायकल से उतर कर आया और गाली गलौज करते हुए तू कौन होता है, तू मेरे को नहीं जानता बोलकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया. 

मारपीट से टुकेश्वर के गले में चोट एवं खरोच आया. बीच बचाव करने आये टुकेश्वर के चचेरे भैया रामकुमार साहू को गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें भी हाथ मुक्का से गले में मारपीट कर चोंट पहुंचाया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी देवसिंग गेन्ड्रे के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें