तेंदुकोना : महिला ने देवर के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिका... - CG Sandesh

तेंदुकोना : महिला ने देवर के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

तेंदुकोना थाने में एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ मारपीट कि शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले में आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम झाखरपाली निवासी हेमोबाई भोई ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 4 अगस्त को वे हरेली त्योहार मना रहे थे. हेमोबाई अपने मकान में थी उसी समय उसका देवर शिवसागर घर बंटवारा तथा छत को क्यों ठीक नहीं किये हो कहकर हेमोबाई को अश्लील गालियां देते आया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया जिससे उसके नाक में चोंट आई है. 

घटना को हेमोबाई के पति खिरसागर एवं परिवार के अन्य सदस्य देखे हैं तथा झगडा को छुडाये हैं.

पुलिस ने मामले कि शिकायत के बाद आरोपी शिवसागर भोई के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें