किसानों के हित में छत्तीसगढ़ को मिलेगी हरसंभव मदद: रामनाथ ठाक... - CG Sandesh

किसानों के हित में छत्तीसगढ़ को मिलेगी हरसंभव मदद: रामनाथ ठाकुर

० मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री रामनाथ ठाकुर से दिल्ली में की मुलाकात

रायपुर।छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन, बागवानी फसल को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की। 



इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ में खाद-बीज उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों व कृषि क्षेत्र का हित सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद मिलेगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें