खल्लारी : गौवंश की तस्करी करते पीकप चालक गिरफ्तार.
खल्लारी पुलिस 06 अगस्त 2024 को ग्रामीणों की सुचना पर एक पीकप वाहन को गौवंश की तस्करी करते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से अवैध रूप से गौवंश को एक पीकप वाहन में भरकर ओड़िशा की ओर ले जाने की सूचना मिली, जिसपर पुलिस सूचना तस्दीक पर घटनास्थल की ओर रवाना हुआ. पुलिस ने बताया कि मौके पर ग्राम अंवराडबरी के ग्रामीणों द्वारा एक पीकप वाहन क्रमांक CG 06 GY 4120 जिस पर 06 नग कृषक मवेशी गाय लोड था. बारिश का मौसम होने एवं मौसम खराब हो जाने से आसपास कोई सुरक्षित जगह न होने से उक्त वाहन गौवंश एवं चालक को पुलिस थाना लेकर आई.
जहाँ पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम धृतलहरे पिता वचनू राम धृतलहरे उम्र 26 वर्ष भोरिंग थाना तुमगांव का निवासी होना बताया. बलराम ने पुलिस के समक्ष अवैध रूप से चंदन ढीढी एवं राजीव ढीढी के साथ मिलकर गौवंश की बिक्री करने हेतु कत्लखाना ओड़िशा ले जाना स्वीकार किया.
पुलिस ने मामले में घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन क्रमांक CG06GY4120 एवं उसके भरे 6 नग गौवंश को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4, 6, 10 छ0ग0 कृषक पशु परीरक्षण अधि0 2004 एवं धारा 11(1)(घ) पशुक्रूरता निवारण अधि0 का घटित करना पाये जाने से आरोपी बलराम धृतलहरे पिता वचनू राम धृतलहरे उम्र 26 वर्ष निवासी भोरिंग थाना तुमगांव को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.