नेपाल में बड़ा हादसा: नुवाकोट में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,... - CG Sandesh

नेपाल में बड़ा हादसा: नुवाकोट में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत,रिपोर्ट

नुवाकोट। नेपाल में एक बार फिर से एक बडी़ दुर्घटना देखने को मिली। नेपाल के नुवाकोट में एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. यह घटना बुधवार को नुवाकोट के शिवपुरी जिले में हुई। कम से कम चार लोग मारे गये हैं।



त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक सूत्र के अनुसार, हेलीकॉप्टर काठमांडू से रवाना हुआ था और जब दुर्घटना हुई तब वह सयाफरुबेन्सी जा रहा था। रसुवा के लिए उड़ान भरने वाले चार चीनी नागरिकों सहित हेलीकॉप्टर में पांच व्यक्ति थे। यह पता चला है कि हेलीकॉप्टर को वरिष्ठ कप्तान अरुण मल्ला चला रहे थे। टीआईए पर उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर काठमांडू से रसुवा जा रहा था, तभी नुवाकोट जिले के सूर्य चौर-7 में एक पहाड़ी से टकरा गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें