कोमाखान : अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

कोमाखान : अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार.

कोमाखान पुलिस ने 7 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर अवैध रूप शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि एक मोटर सायकल पल्सर रेड ब्लेक कलर क्रमांक CG 06 GY 9903 में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन खरियार रोड की तरफ से टेमरी नाका की ओर आ रहा है, सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान टेमरी नाका के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GY 9903 में दो व्यक्ति मोटर सायकल को बीच में सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी रखकर सवार होकर खरियार रोड की ओर से टेमरी नाका की ओर आते दिखा, जिसे पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ करने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम महेन्द्र कुमार टाण्डे पिता प्रेमलाल टाण्डे उम्र 27 साल निवासी देवरी एवं मोटर सायकल के पिछे बैठा व्यक्ति ने अपना नाम हरिवंश कुमार बरिहा पिता प्रहलाद कुमार बरिहा उम्र 22 साल निवासी खुर्सीपार होना बताया.

पुलिस ने संदेही व्यक्तियों एवं मोटर सायकल की तलाशी ली गई, जिसके संयुक्त कब्जे की एक नग सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 120 पाऊच हिरण छाप उड़ीसा राज्य निर्मित देशी महुआ शराब प्रत्येक पाऊच में 200- 200 M.L.भरी हुई, जुमला 24000 M.L. कीमती 6000/ रूपये एवं परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर रेड ब्लेक कलर क्रमांक CG 06 GY 9903 एवं दो नग अलग अलग कंपनी का मोबाईल, 400 रूपये नगदी रकम मिला, जिसे जप्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर धारा 34(2) आब.एक्ट का अपराध का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें