PCC चीफ दीपक बैज ने CM साय को लिखा पत्र, विश्व आदिवासी दिवस ... - CG Sandesh

PCC चीफ दीपक बैज ने CM साय को लिखा पत्र, विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी कार्यक्रम नहीं होने और अन्य मुद्दों पर किए सवाल

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आदिवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया है. पत्र में बैज ने सरकार पर आदिवासियों को अनदेखा का आरोप लगाया है.



पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने पत्र में कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस पर कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार के तहत आदिवासी समुदाय प्रताड़ित हुआ है और पुलिस और नक्सलियों के बीच संघर्ष में वे पीस रहे हैं. दीपक बैज ने बस्तर में फर्जी मुठभेड़ों में आदिवासियों की मौत का उल्लेख करते हुए इस पर गंभीर चिंता जताई है. इसके अलावा, उन्होंने रायपुर में एक आदिवासी युवक की हत्या और आदिवासियों की स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा किया. इसके साथ ही उन्होंने आदिवासियों के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण के लंबित विधेयक का मुद्दा भी उठाया है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें