महासमुंद : टायर दूकान में पुरानी रंजिश को लेकर हुई  मारपीट, ... - CG Sandesh

महासमुंद : टायर दूकान में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, काउंटर केश

महासमुंद के रायपुर रोड स्थित एक टायर दूकान में पंचर बनवा रहे व्यक्ति से चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

फलेश साहू ने पुलिस को बताया कि 05 अगस्त 2024 को दोपहर करीब 03.30 बजे वह रायपुर रोड टायर दुकान के पास ट्रक टायर का पंचर बनवा रहा था तभी उसी समय नितिन राजपुरोहित, सुमेश महिलांग, अमित राय, प्रसून चंद्राकर निवासी महामाया पारा महासमुंद पुरानी रंजिश को लेकर सभी एक राय होकर उसे तू बहूत होशियर बनता है लड़ाई-झगड़ा को सुलझाने आया था कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का, लात से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिये.

फलेश ने बताया कि मारपीट करने से उसके पीठ, बायें हाथ, चेहरा, दोनों आंख, दाहिने पैर के घुटना में चोंटें आई थी. मारपीट को पुष्कर साहू एवं छोटू देखे सुने व बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

वहीँ महामाया पारा बाजार वार्ड निवासी सोमेश महिलांग ने बताया कि 05 अगस्त 2024 को दोपहर करीब 03:30 बजे वह अपने दोस्त नितिन राजपुरोहित, अमित राय, प्रसुन चन्द्राकर के साथ अपने अपने मोटर सायकल से अपने निजी काम से महासमुंद से घोडारी जा रहे थे.

सोमेश अपने मोटर सायकल मे अकेले आगे-आगे तथा उसके पीछे-पीछे उसके दोस्त आ रहे थे तभी रायपुर रोड खनुजा आंटो पार्टस के पास टायर दुकान के पास उसे अकेले देख कर टायर दुकान में रोड के पास खडे फलेश साहू उर्फ कोदू अचानक उसे देख रोककर पुरानी रंजीश को लेकर तेरे कारण मै जेल गया था आज तुझे नहीं छोडूंगा जान सहित मार दुंगा कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किया.

सोमेश ने बताया कि उसी समय उसके पीछे-पीछे उसके दोस्त नितिन राजपुरोहित ,अमित राय ,प्रसुन चन्द्राकर आ रहे थे जो उसे देखकर बीच बचाव किये व झगडा को छोडाये तो फलेश साहू उर्फ कोदू ने उसके दोस्तो को भी मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर देख लेने की धमकी दिया.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें