बागबाहरा : सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय में नागपंचमी पर पूजन कार्यक्रम रखा गया
हेम सागर यादव. नाग पंचमी के पर्व पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नागपंचमी पर पूजन कार्यक्रम रखा गया इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में ममता पटेल, मुख्य अतिथि जानकी चंद्राकर एवं विशेष अतिथि उर्मिला पटेल, तुनेंद्र चंद्राकर व दिनेश साहू उपस्थित रहे।
अतिथियों ने ॐ, मां सरस्वती, भारत माता एवं नाग देवता के चित्रों का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपस्थित अतिथियों का स्वागत कन्या भारती के बहनों द्वारा किया गया। मुख्यवक्ता के रूप में प्राचार्य नंदू राम निर्मलकर ने कहा कि नाग पंचमी हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। यह पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। नाग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। नागों को धारण करने वाले भगवान भोलेनाथ की पूजा - अर्चना करना भी इस दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इन्हें शक्ति एवं सूर्य का अवतार भी माना जाता है। हमारे देश में नाग पूजा प्राचीन काल से चली आ रही है।
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है, इस दिन नागों का दर्शन शुभ माना जाता है. आज विद्यालय में नाग देवता को दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया, तथा भोलेनाथ एवं नाग देवता की महिमा से भैया-बहनों को अवगत कराया।
सर्प शत्रु नहीं मित्र कहकर नाग देवता के विभिन्न महिमा का बखान किए। इस अवसर समस्त भैया/बहिन, आचार्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे।