बलौदाबाजार : लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की कर दी निर्मम हत... - CG Sandesh

बलौदाबाजार : लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की कर दी निर्मम हत्या, हिरासत में लिए गए 15 लोग

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां लोगों ने युवक को तालिबानी सजा दी। स्‍थानीय लोगों ने गांव के चौराहे पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की निर्मम हत्या कर दी।


दरअसल, यह घटना कसडोल थाने के कटवाझर गांव की है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। गांव के चौराहे पर हुई इस नृशंस घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है और घटना की जांच की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें