खेत में मिला मगरमच्छ, वन विभाग के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ... - CG Sandesh

खेत में मिला मगरमच्छ, वन विभाग के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर। रतनपुर के खेत में विशालकाय मगरमच्छ मिलने से लोग हैरान रह गए. गांव में दहशत का माहौल है. खेत में मगरमच्छ की सूचना के बाद भी वन अमला नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में मगरमच्छ को छोड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.

 


बता दें कि रतनपुर के बिकमा तालाब में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं. आए दिन मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिसके चलते हमेशा गांव में दहशत और जान का खतरा बना रहता है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें