सिंघोड़ा : कार से गांजा की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 5 लाख का ग... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : कार से गांजा की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 5 लाख का गांजा जप्त.

सिंघोड़ा पुलिस ने 10 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर दो व्यक्तियों को कार से गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक सिल्वर कलर की XUV 500 महेन्द्र कार क्रमांक HR 51 BB 5314 मे अवैध मादक गांजा रखकर ओड़िशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने  एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल मे जाकर नाकाबंदी किया, जहाँ कुछ समय बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक सिल्वर कलर की XUV 500 महेन्द्र कार क्रमांक HR 51 BB 5314 आई जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी लिया.

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन के पिछले बाड़ी मे सीटो के बगल खोल दोनो साईड एवं सामने बोनट बाडी के अंदर दो चक्को के उपर भाग खोल मे कुल 27 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने से आरोपी  मोहम्मद शाहरूख दानिश पिता मोहम्मद अमानुल्लाह उम्र 24 साल निवासी 25/27 सेकण्ड फ्लोर त्रिलोकपुरी थाना त्रिलोकपुरी जिला ईस्ट दिल्ली (दिल्ली), तथा आरोपी मोहम्मद शारिक के संयुक्त कब्जे से 27 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 405000 रूपये, 02- घटना मे प्रयुक्त एक सिल्वर कलर की XUV 500 महेन्द्र कार क्रमांक HR 51 BB 5314 जिसका इंजन नंबर HJE4E12930 चेचिस नंबर MA1YT2HJUE6E17439 कीमती 800000 रूपये एवं मोबाइल नगदी रकम 1000 रूपये, जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 20(b)-NAR पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें