महासमुंद : प्रेम विवाह के 12 वर्ष बाद अन्य महिला को भगाकर ले आया पति, फिर पत्नी से करने लगा मारपीट, घर से भागने की धमकी.
महासमुंद के एक व्यक्ति ने प्रेम विवाह करने के करीब 12 वर्ष बाद एक अन्य महिला को भगाकर ले आया, और अपनी पत्नी से आये दिन मारपीट कर उसे घर से भगा देने की धमकी देने लगा, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
सुभाष नगर महासमुंद निवासी सुमन ओगरे ने पुलिस को बताया कि सन् 2012 में सुभाष नगर महासमुंद निवासी योगेश ओगरे के साथ उसने प्रेम विवाह किया है. जो पहले अपना नाम सुमन साहू लिखती थी, शादी के बाद सुमन ओगरे लिखती है.
सुमन ने बताया कि शादी के बाद से उनकी तीन लड़की है, तथा आज से करीब 02 माह पूर्व उसके पति योगेश ओगरे ने अंजली कोसरिया नाम की महिला को भगाकर घर ले आया जो वर्तमान में उसे निवास सुभाष नगर महासमुंद मे रखा है. तथा इसी बात पर से मना करने पर योगेश, सुमन के साथ आये दिन मारपीट कर घर से भगा देना व जान से मार देने का धमकी देता है.
सुमन ने बताया कि 10 अगस्त 2024 को वह अपने पिता गणपत साहू, माता देवंतीन साहू एवं बेदराम खुटे के साथ थाना महासमुंद शिकायत करने आ रही थी, तभी दोपहर करीब 03.10 बजे नगर पालिका महासमुंद के पास उसका पति योगेश ओगरे आया और थाना मे शिकायत करने जा रही है कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये गला को पकड़कर दबाने लगा. तभी सुमन के पिता जी बीच बचाव किये तो उसे भी मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर कालर पकड़कर हाथ झापड से मारपीट किया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.