महासमुंद : सुने मकान से गहने एवं नगदी रकम की चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : सुने मकान से गहने एवं नगदी रकम की चोरी.

महासमुंद के वार्ड क्रमांक 04 अयोध्या नगर में स्थित एक मकान से चोरी होने की घटना सामने आई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्रार्थी अनील सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई की तबीयत खराब होने से वह 02 अगस्त 2024 को ईलाज कराने हेतु अपनी माता रेखा सूर्यवंशी एवं भाभी निशी सूर्यवंशी के साथ रायपुर अस्पताल गये है,  अयोध्या नगर महासमुंद में किराये के मकान मे वह अपनी पत्नि के साथ था.

जहाँ 09 अगस्त 2024 को उसकी बहन का लड़का का जन्म दिन था, जन्म दिन कार्यक्रम में शामिल होने वह अपने घर मे ताला लगाकर दोपहर करीब 12.00 बजे अपनी पत्नि अंशीका सूर्यवंशी एवं चाचा नरेन्द्र सूर्यवंशी के परिवार वाले के साथ धमतरी गया था.

अनील ने बताया कि कार्यक्रम बाद धमतरी से रात्रि करीब 12.00 बजे जब वह महासमुंद आया तो रात्रि होने से वह अपनी पत्नि, चाचा नरेन्द्र सूर्यवंशी के मकान में सो गया. इसके बाद 10 अगस्त 2024 के सुबह करीब 05.30 बजे उसके चाचा नरेन्द्र सूर्यवंशी को मुकेश द्वारा मेरे घर मे चोरी होने के संबंध में बताने पर अनील घर जाकर देखा तो मेन गेट का दरवाजा में लगे ताला लगा था, खोल कर अंदर जाकर देखा तो हाल के दरवाजा मे लगे ताला टुटा हुआ था, एवं दोनो रूम का दरवाजा का भी लगे हुये ताला टुटा हुआ था.

अनील ने बताया कि  कमरा अंदर जाकर देखा तो दोनो रूम का एवं आलमारी का सामान बिखरा पडा था चेक करने पर आलमारी में रखे गहने नगदी रकम 5000 रूपये जुमला कीमती 1,46,000 रूपये नहीं था. कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के दरवाजा में लगे ताला तोडकर घर अंदर घुसकर आलमारी मे रखे सामन को चोरी कर ले गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305-BNS, 331-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें