दर्दनाक हादसा : दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, एक... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, एक महिला और युवक घायल

बिलासपुर। सीपत अमलीपारा निवासी रामलाल सूर्यवंशी, अश्वनी सूर्यवंशी व सुशीला बाई बिलासपुर से काम के बाद घर लौट रहे थे।  रामलाल सूर्यवंशी की बाइक एमपी 04 वाएएम 4889 से मटियारी पंधी के बीच नयनतारा कॉलेज के पास पहुंचे थे।

इस दौरान सामने से आ रही बाइक सीजी 10 बीपी 3044 से आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सीजी 10 बीपी 3044 में सवार दीपेश सूर्यवंशी निवासी बीटकुला हरदूली की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एमपी 04 वायएम 4889 में सवार रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी व अश्वनी कुमार सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए।



दुर्घटना की सूचना पर 108 की टीम के चालक अनिल यादव व मेडिकल टेक्नीशियन कौशल प्रसाद मौके पर पहुंचे। घायलों रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी व अश्वनी कुमार सूर्यवंशी का प्राथमिक उपचार कर सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

सिम्स में जांच के दौरान चिकित्सक ने रामलाल सूर्यवंशी को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला सुशीला बाई सूर्यवंशी व अश्वनी कुमार को स्थित गंभीर बनी हुई है। सीपत पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच को आगे बढ़ा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें