महासमुंद : आंगनबाड़ी केन्द्र सहायिका पद के लिए 29 अगस्त तक आव... - CG Sandesh

महासमुंद : आंगनबाड़ी केन्द्र सहायिका पद के लिए 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

इन्द्र कालोनी बेमचा आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए रिक्त सहायिका पद पर नियुक्ति की जानी है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना श्रीमती शैल नाविक ने बताया कि सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए 29 अगस्त शाम 05ः30 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना महासमुंद (शहरी) में कार्यालयीन समय पर सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहायिका पद हेतु आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आयु सीमा 18 वर्ष से 44 वर्ष की हो। वार्ड निवासी सत्यापन के लिए आवेदिकाओं को वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होना चाहिए, जिस ग्राम, वार्ड में आंगनबाड़ी स्थित है। गरीबी रेखा प्रमाण पत्र सर्वे सूची 2011-12 का होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय महासमुंद से सम्पर्क कर सकते है।


अन्य सम्बंधित खबरें