महासमुंद : कलेक्टर लंगेह सेजेस पहुंचकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल हुए
नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस सप्ताह अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारतीय ध्वज तिरंगा को सम्मान देने और राष्ट्र के प्रति इस गौरव को संवर्धित करने सभी नागरिकों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। इसके तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस हिन्दी में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी अध्यापकगणों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत बच्चों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी। उन्होंने इस अवसर पर तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में एनसीसी, स्काउट एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, सोलो डांस, ग्रुप डांस के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू एवं जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।