महारुद्राभिषेक में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध... - CG Sandesh

महारुद्राभिषेक में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव

नगर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा कराए जा रहे श्रावण मास में एक माह के महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में चतुर्थ सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रसाद सिंह शामिल हुए। पूजन में आए अतिथियों के साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित पूजा में सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व नगर के गणमान्य नागरिक भी महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। इससे पहले विधायक कार्यालय में अतिथियों का आगमन हुआ और विधायक व भाजपाजनों ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 8 वर्षों से महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इस सोमवार श्रावण का चौथा सोमवार था, जिसमें पूजन के बाद रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। इस सोमवार पूजन में शामिल होने के लिए दोपहर करीब 12 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव विधायक कार्यालय पहुंचे। विधायक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण व पदाधिकारियों ने उनका आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित मुख्य पुरोहित पंडित जवाहर महाराज ने उनका मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया। फिर वे महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। इसके पश्चात् पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ। उनका भी आतिशबाजी व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी महादेव की पूजन व आरती में शामिल हुए। इसके बाद किरण सिंह देव जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनके साथ महामंत्री प्रदीप चंद्राकर और जगन्नाथ पाणिग्रही भी मौजूद रहें। किरण सिंह देव यहां भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले और उनके साथ बातचीत भी की। साथ ही संगठन के कार्यों की जानकारी भी ली।

यह रहें उपस्थित  

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण चुन्नीलाल साहू, पूनम चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, परेश बागबाहरा, डॉ विमल चोपड़ा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, मोती साहू, सतपाल सिंह पाली, रमेश साहू, प्रकाश शर्मा, प्रदीप चंद्राकर, झनक लाल साहू, नीलम दीवान, सुधा साहू, यतेंद्र साहू, बंटी शर्मा, पवन पटेल, देवीचंद राठी, मंगेश टांकसाले, सुनिता देवांगन, शुभ्रा शर्मा, महेंद्र जैन, मनीष शर्मा, माधवी सिका, विनोद रात्रे, शुभ्रा शर्मा, हरवंश सिंह, दिग्विजय साहू, महेंद्र सिका, हनीश बग्गा, नंदू जलक्षत्री, आनंद साहू, अभिषेक पांडे, आकाश पांडे सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।


अन्य सम्बंधित खबरें