सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में 15 अगस्त को होगी देशभक्ति गीत -... - CG Sandesh

सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में 15 अगस्त को होगी देशभक्ति गीत -संगीत प्रतियोगिता

रायपुर। राजधानी में सेंट पॉल्स कैथेड्रल की पास्ट्रेट यूथ फैलोशिप द्वारा प्रदेश स्तरीय देशभक्ति गीत -संगीत प्रतियोगिता का अायोजन 15 अगस्त को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। इसमें पड़ोसी राज्यों के भी गायन दल शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता की थीम है – तब तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुम्हे स्वतंत्र करेगा। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप डॉ. सुषमा कुमार होंगी। प्रतियोगिता के प्रारंभ में राष्ट्रीय ध्वज फरहराया जाएगा।

 


पीवायएफ प्रेसीडेंट जेनिस दास, सचिव वाय. अनुदित रंजन और कोषाध्यक्ष एलिशा हनुक ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी चर्चों के गायन दल शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता तीन स्तर एकल, युगल व सामूहिक गीत में होगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ गीत प्रस्तुत करने वाले दल को 10 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। एकल गान में प्रथम पुरस्कार 3 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार दो हजार व तृतीय पुरस्कार 1 हजार रुपए दिया जाएगा। युगल गीत में प्रथम पुरस्कार 4 हजार, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार व तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपए मिलेगा। इसी तरह सामूहिक गान में प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 6 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ डायसिस, कैथेड्रल के सचिव नितिन लॉरेंस, पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, संडे स्कूल, महिला सभा, युवा सभा, क्वायर दल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। अाजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पीवायएफ द्वारा स्व. पादरी यीशु दान की स्मृति में हर साल करवाई जाती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें