महासमुंद : गाली गलौज और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी में गाली गलौज और जान से मारने कि धमकी के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
सुरेश कुमार साहू पिता भागवत साहू निवासी ग्राम कोसरंगी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसके गाँव के युवराज निषाद दो वर्ष पूर्व अपनी पत्नि अक्षय कुमारी के साथ शराब सेवन कर मारपीट कर रहा था. जिसके बाद अक्षय कुमारी की मां विश्वासा बाई अपनी बेटी को अपने घर ले गयी.
इस बात को लेकर युवराज निषाद 12 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे शराब पीकर अश्लील गाली गलौज व जान से मार डालने की धमकी देते हुए पूरे परिवार को मार दूंगा कह रहा था. तुमने ही मेरे पत्नि को उसके मायके जाने के लिये कहा है कहकर सुरेश कुमार को हमेशा मां बहन की गाली देता है. जिससे सुरेश कुमार का परिवार भयभीत है.
पुलिस ने मामले कि शिकायत के बाद आरोपी युवराज निषाद के खिलाफ 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.