महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालद... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण

महासमुंद : जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9ः00 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 

9ः03 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री बघेल 9ः15 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9.30 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। सुबह 9.50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं 10ः20 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करेंगे। सुबह 10ः30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें