महासमुंद : बकला बाबा महोत्सव 2024 संपन्न
आकर्षन का केंद्र बनें छ.ग.के प्रसिद्ध अभिनेता सुनील तिवारी
इस साल बकला बाबा महोत्सव 11 और 12 अगस्त को संपन्न हुआ
महासमुंद : महोत्सव में प्रति वर्ष दो दिन का भव्य आयोजन होता है, जिसे देखने के लिए आस पास के गांवों से हजारों संख्या पर श्रद्धालु पहुंचते हैं. प्रत्येक वर्ष सावन महिनें में की जानें होने वाली बकला बाबा महोत्सव पर इस वर्ष भी सारी प्रथा निभाई गई.
प्रथम दिवस पर माता शीतला से भजन कीर्तन के साथ जल यात्रा निकाली गई जिसमें भक्तों की आपार भीड़ दिखाई दी. लोग कांवर,कलस और भगवा ध्वज ले कर यात्रा पर सामिल हुऐ. वही प्रथम दिवस पर ही सांस्कृतिक मंच पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुद्रोपति साहू और भजन गायक भुवन ध्रुवंशी की प्रस्तुति रही.
महोत्सव की द्वितीय दिवस पर प्रातः काल से रुद्राभिषेक,हवन, दुर्गा पूजा,शनि देव पूजा,और महाआरती पर आयोजक और ग्रामवासी सम्मिलित हुए. भक्तों के लिए प्रत्येक वर्ष प्रसाद की व्यवस्था भारी मात्रा में की जाती है. वही सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर से ही प्रारंभ की गई. जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मंडली तुलसी के संदेश बलराम पटेल जी ने भक्तों को राम चरित मानस को जान मानस तक पहुंचाया. कार्यक्रम की दूसरी कड़ी पर संध्या बेला से देर रात्रि तक छत्तीसगढ़ के मशहुर अभिनेता,गायक सुनील तिवारी कृत लोक सांस्कृतिक लोक कला मंच रंग झांझर कृत रायपुर और स्वर कोकिला सिंधू सोन और भजन गायक पोखराज साहू और प्रसिद्ध संचालक मनोज सेन जी की प्रस्तुति हुई .
महोत्सव द्वितीय दिवस पर प्रत्येक वर्ष सम्मान समारोह का भी आयोजन होता है. जिस आयोजन का उद्देश्य एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण हैं. इस वर्ष पर सम्मानित हुऐ लोग शिक्षा के क्षेत्र से हैं जिन्होंने ग्राम भोरिंग को पुरे छत्तीसगढ़ पर एक अलग ही पहचान दिलाई. जिसमें साहिल साहू(अग्निवीर), कु.प्रेणा साहू,(कक्षा10वी टॉप 10पर 7वा रैंक),प्रियांशु साहू,ममता धीवर(नेशनल खेल विजेता), लक्ष्मी साहू,देविका साहू(तीर अंदाज) डोमेश्वरी ,यामिनी डीलेश्वरी(खेल अकादमी में चयन) साथ ही खेल शिक्षक S.K भोई एवन सर भी को महोत्सव ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया.साथ ही कलस और कावर पर भी कुल 8 आकषर्क ईनाम रखा गया था.
बता दे की जीन कलाकारों को आयोजन पर आमंत्रण देते हैं वो कलाकार भी जानें माने हस्तियों में से एक रहते हैं,जिनकी प्रस्तुति केवल छत्तीसगढ़,भारत ही नही बल्कि विदेशों में भी अपनी कलाकृति बिखेरते हैं.
इस वर्ष पर आए सुनील तिवारी कृत भी चक्रधर सम्मान से सम्मानित हुए हैं. आयोजक ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम की सारी तैयारियां सटीक रूप से की गई थीं. भारी पुलिस प्रशासन भी तैनात की गई थी. आयोजक ट्रस्ट के प्रमुख नारायण साहू,चोवाराम विश्वकर्मा श्याम लाल साहू,ग्राम सरपंच उषा-राजेश साहू,उपसरपंच पुष्पा-तेजराम साहू, वार्ड नंबर 10पंचवेद प्रकाश साहू जी और बकला बाबा महोत्सव युवा समिती ने समस्त ग्रामवासी और अन्य ग्राम से आए श्रद्धालुओं दान दाताओं का अभिवादन किया और सफल अयोजन की शुभकामना,बधाई दी.