मैट्स यूनिवर्सिटी में हुआ तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम - CG Sandesh

मैट्स यूनिवर्सिटी में हुआ तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम

रायपुर। स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज मैट्स यूनिवर्सिटी ने अपना ओरिएंटेशन प्रोग्राम “आरंभ” 2024 यूनिवर्सिटी कैंपस रायपुर में आयोजित किया । कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में एसएसपी रायपुर संतोष सिंह उपस्थित थे । उन्होंने अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों को आशीर्वाद दिया और छात्रों को सफलता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियो को नशे से दूर रहने हेतु हिदायत देते हुए आपने जीवन के लक्ष्य को किस तरह प्राप्त किया जाये इस बारे में बताया और आपने जीवन के उदाहरण देते हुए शिक्षा के महत्व को समझते हुए छात्रों को प्रेरित किया ।

कार्यक्रम के दूसरे वक्ता के तौर पर डॉ. केशव राव थे इन्होने विद्यार्थियों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया ।

कार्यक्रम के समापन से पहले इनर इंजीनियरिंग पर ईशा फउंडेशन द्वारा योग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।



कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक गतिविधियाँ की गईं, जिसके बाद कई खेल हुए और छात्रों ने नृत्य प्रदर्शन और संगीत का आनंद लिया । साथ ही छात्रों को नई शिक्षा नीति और उसकी संरचना के बारे में बताया गया । सभी नए छात्रों को विभाग के शिक्षकों से परिचित कराया गया ।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ अच्छा समन्वय किया । विभाग के प्रमुख डॉ. उमेश गुप्ता ने छात्रों को मैट्स यूनिवर्सिटी में उनके करियर और विभिन्न अवसरों के बारे में बताया । कार्यक्रम में कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति डॉ. के.पी.यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, प्रो वाइस चांसलर डॉ. दीपिका दंड, रजिस्ट्रार गोकुलनंद पांडा ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और अपने भाषणों से उन्हें अनुग्रहित किया ।
कार्यक्रम के समापन से पहले एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया और छात्रों ने परिसर में या बाहर किसी भी प्रकार की रैगिंग गतिविधि में शामिल न होने की शपथ ली।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें