केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आएंगे छत्तीसग... - CG Sandesh

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आएंगे छत्तीसगढ़, नक्‍सल विरोधी अभियान की करेंगे समीक्षा

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे. 23 और 24 अगस्‍त को होने वाले संभावित दौरे के लिए अधिकारी अभी से तैयारी में जुट गए हैं.

जानकारी के अनुसार, अमित शाह छत्तीसगढ़ में नक्‍सल विरोधी अभियान की समीक्षा करने आ रहे हैं. इस दौरान नक्‍सल हिंसा पर नियंत्रण की स्थिति के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे. बैठक के लिए पुलिस और गृह विभाग के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी तैयारी में लग गए हैं.



पिछली बैठक में शाह ने राज्‍य पुलिस और प्रदेश में तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही विभिन्‍न विभागों को टारगेट (लक्ष्‍य) देकर गए थे. इसमें नए सुरक्षा कैंप खोलने के साथ ही सड़कों का निर्माण आदि शामिल है. शाह बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें