अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की बढ़ी रिमांड, 28 अगस्त तक भे... - CG Sandesh

अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की बढ़ी रिमांड, 28 अगस्त तक भेजे गए जेल

रायपुर। शराब घोटाला के आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को ED ने विशेष कोर्ट में पेश किया है। जहा से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वह 28 अगस्त तक जेल में रहेंगे। ईडी ने 6 दिन की रिमांड ली थी, जिसके खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। अब इस मामले में 60 दिन बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश होगा।



बता दें कि उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में बंद अनवर देवर और अरुण पति त्रिपाठी को ईडी ने प्रोडक्शन वारंट के तहत रायपुर लेकर आई थी। जिन्हें कोर्ट में पेश कर ईडी ने 7 दिन की डिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिन की डिमांड ईडी को सौंपी थी।

वहीं दूसरी तरफ नकली होलोग्राम मामले में जेल में बंद कर आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। दिलीप पांडेय, दीपक दुआरी, अमित सिंह और अनुराग द्विवेदी की तरफ से विशेष कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत याचिका रद्द कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें