डिप्टी सीएम विजय शर्मा को आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने बाँधी र... - CG Sandesh

डिप्टी सीएम विजय शर्मा को आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने बाँधी राखी...अपने उज्ज्वल भविष्य और रक्षा का लिया वादा

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा जिला के कारली स्थित लोन वर्राटु हब पहुंचे थे ।  शर्मा ने यहां आत्मसमर्पित नक्सल परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की कलाई पर वहां रह रहीं आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने राखी बांधी और एक भाई के रूप में उनसे अपनी रक्षा और उज्जवल भविष्य का वचन लिया। उपमुख्यमंत्री ने बहनों से वादा किया कि वे हमेशा उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए तत्पर रहेंगे।

 


गौरतलब है कि लोन वर्राटु हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री ने यहां निवास कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों वह उनके परिवार से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन से जुड़ी अनेक मार्मिक घटनाओं की जानकारी ली।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अपने बीच पाकर आत्मसमर्पित नक्सली बहुत हर्षित हुए।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने न केवल उनके जीवन में आए परिवर्तनों पर चर्चा की, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का भी वादा किया।

इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपने जीवन में आए बदलाव और नए अवसरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनय गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चौतराम अटामी, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, और दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें