महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर के छात्र प्रांजल ने सौपा सीएम को उनका सुंदर पोर्ट्रेट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के महासमुंद आगमन पर एक कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर के होनहार छात्र प्रांजल सोनी ने सीएम विष्णुदेव साय को अपने हाथ से बनाया हुआ उनका सुंदर छायाचित्र उनको अपने पिताजी के साथ भेट किया । सीएम साहब कक्षा आठवीं के छात्र द्वारा बनाए गए पोर्ट्रेट को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और प्रांजल से उसकी पढ़ाई एवं स्कूल के बारे में पूछा और छायाचित्र देने पर उसकी भूरि भूरि प्रशंसा की ।
इस अवसर पर महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा सहित पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉक्टर विमल चोपड़ा उपस्थित थे । प्रांजल सोनी, प्राची एडवरटाइजर के संचालक पंकज सोनी के सुपुत्र हैं । बचपन से ही मेहनत और लगन का परिचय देते हुए विद्यालय में मेघावी छात्रों की सूची में प्रांजल ने स्थान बनाया है ।
प्रदेश के मुखिया का सुंदर पोर्टेट बनाकर देने वाले प्रांजल छत्तीसगढ़ में एकमात्र छात्र हैं जिसने अपनी चित्र कला का बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस कार्य में सफल हुए हैं । महर्षि विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रांजल सोनी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हुए उसे बधाई एवम शुभकामनाएं दी है ।